Pages

Tuesday, August 2, 2011

अमन की जंग


कागज की कश्ती में सवार होकर,
पूनम के चाँद में लहरों से जीतने चले,
हौसलों के हथियारों से,
बारूद की जंग जीतने चले|
ख्वाबों में आजादी का सहरा सजाकर,
रेत के महल में सोया करते,
खून टपकती छत के तले,
शीशे के अरमानों को पूरा करने चले|
पलकों के पर्दों की ढाल बनाकर,
तोपों के वार सहा करते,
पत्थर की बंदूकों के साथ,
जीत का जश्न मानाने चले|
मौत को अपना साथी बनाकर,
अपनी फौज बढ़ाते चले,
जख्मी पैरों से,
फिसलती दीवारें चढ़ते चले|
कड़कती धुप की तलवार लेकर,
दुश्मनों के सिर काटते चले,
सहमती हवाओं के रुख में,
अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चले|
अपनी अपार फौज लेकर,
जीत के कदम धरते चले,
दुश्मनों का नामों-निशां न रहा,
हम आजादी की साँसे लेते चले|

- हेमन्त खत्री

No comments:

Post a Comment