Pages

Showing posts with label Ashish Bihani. Show all posts
Showing posts with label Ashish Bihani. Show all posts

Saturday, September 8, 2012

सुन्दर मौसम


ऐ मन तू खोया है किधर 
क्यों हर समय सुनता गैरों के सुर 
यों रह रह कर हरिया आभा आवाज़ देती 
यों झूम झूम कर लहलहाती किसानों की खेती 
उड़ चले नभ में 
पंख फैलाकर ये प्यारे खग विहग
चुपके से पानी में घात लगते बगुले जैसे हों ठग 
क्यों सोया अपनी धुन में 
क्यों सोया कंक्रीट के वन में 
बहुत देर हुई ऐ मन अब जग भी 
वर्षा होने पर बिल छोड़ते 
बहार निकलते उरग भी 
तृण पत्रों पर जमे ओस कण 
तेरी आँखों में क्यों है आंसू 
दुःख बाँट अपना धरती के संग 
प्रकृति नहीं जग सी प्रेम-पिपासु 
घुल जा मिल जा इस प्यारे समां में 
घुल जाएँगे दुःख सारे 
इन गोल मटोल ओस कणों से 
प्यारे होते कहीं अंगारे ?

Monday, September 3, 2012

The tree of footsteps

The crowd-giant lingered
on the chest of the pale blue road
with great pride and indifference
dressed up in colors
Somewhere in his hair
an old man stretched his arms
far out across his chest
let out some clouds of smoke
embraced the air
dropped his walking stick
and walked a few yards
The wing beats of pigeons
and the tree of footsteps
rattling in the wind
clapped, applauded
The crowd-giant growled restlessly,
the ear sank into the neck
the clatter dispersed
and the tree of footsteps faded out,
silently.
His blast of laughter shooed away the cluster of smiles,
in pieces
kicked away poor, homeless children
with scorn


because they scatter his universe
into people.

Tuesday, September 6, 2011

दो पल का जीवन माँग रहे हैं

वचन दिया था गीता में 'मैं आऊंगा', पर तू होता नहीं अवतीर्ण है
यहाँ आज जब मानवता के प्रासाद हो रहे जीर्ण शीर्ण हैं|
मनुष्य नहीं दिखते यहाँ ,यद्यपि नगर ये जनाकीर्ण हैं
होते मानव शेष यहाँ तो क्यों अस्त्रों शस्त्रों से, पृथ्वी का वक्ष होता विदीर्ण है|
हो गया है दैत्यों का राज्य फिर से ,हर जीव यहाँ भयभीत है
सूनी प्रकृति ,सूने जंगल , सब गाते मृत्यु के गीत हैं|
देखता नहीं तेरी धरती को , क्या हुआ तू अवचेत है
बांटकर तुझे लड़ते आपस में, कहा तूने था कि तू अद्वैत है|

निरपराधों पर आग बरसाते , कहतें है ईश्वर कि आज्ञा
अवचेत होकर दे भी हो तूने, तो क्या उनके पास नहीं है प्रज्ञा |
भूख प्यास से नन्हे जीवों का मुख , अब हो रहा है विवर्ण
विश्व के नक्कारों में दबती पुकारें उनकी ,क्या तेरे पास नहीं है कर्ण|
माना कि तुझे मानें न मानें , इसकी तुझे परवाह नहीं
पर क्या धरती की रक्षा की तुझे रही कोई चाह नहीं|
माना कि हम समझ न पाए तुझे कभी , तेरी नहीं कहीं भी थाह है
पर मदद कि गुहार लगायें कहाँ , तू ही सबका अल्लाह है|

धन ,धन्य, धर्मं, द्युति माँगना , मेरा नहीं स्वभाव है
कंचन की कामना करूँ कैसे फिर , यहाँ भोजन का अभाव है|
तेरी आवश्यकता आ पड़ी अब हमें , मानव स्वयं सहाय्य में नहीं समर्थ है
पर तू उदासीन बैठा है क्षीर मैं , इसका क्या ये अर्थ है|
निर्माण और पोषण करके विश्व का, अब यदि विनाश को प्रबुद्ध तू
स्वयं ही नष्ट कर मानव जाति को, धरती को कर दे शुद्ध तू|
पर वर्त्तमान विधि उचित नहीं, न होने दे आपस में युद्ध तू
कुचल दे धूमकेतु से हमें, यदि हमसे है क्रुद्ध तू|
पर इस अनल का कर दे शमन , तू कर दे पृथ्वी पुत्रों का उद्धार
मृत्यु से पहले थोड़ा जी लें हम, ये अस्वस्थ मृत्यु नहीं स्वीकार |
नाश से पहले फलना फूलना सीख लें, हम जीवन जीना भूल गए हैं
ये पल पल की मृत्यु बहुत हो चुकी , दो पल का जीवन मांग रहें हैं|
Ashish Bihani