Pages

Showing posts with label अनुपम सिंह. Show all posts
Showing posts with label अनुपम सिंह. Show all posts

Saturday, September 29, 2012

जिंदगी का गम

जिंदगी है, ढोनी पड़ेगी
सहारों के बिना जीनी पड़ेगी
राह में अगर हो काटें तो चलना पड़ेगा
अगर मौत भी पास आये तो हसना पड़ेगा
साथ के बगैर अकेले ढोनी है
चला सको तो ठीक नहीं तो ढोनी है
जिन्दगी में जब एक बार हँसोगे
तो लाख गम आयेंगे
और अगर रो दिए तो
अपने भी बिछुड़ जायेंगे
गीत है पर बिना राग के
संगीत है पर बिना ताल के
राह पर गड़े खम्बो से रोशन
रात की चाँदनी में ओझल
बस लेके जाना है उस पार
जहाँ न ढोनी पड़ेगी यह हर बार !

Saturday, September 8, 2012

......................

यू तो इस बाज़ार में
चेहरे मिले हजार मुझे
पर न मिला मुझे कोई खिलखिलाता सा

बीच बाज़ार में
कोई बेचता गम को तौल के
और कोई अपनी खुशियों के मोल लगाता है

धंधा भी खूब जमा है
खरीदने वालो से ज्यादा बेचने वालो का मेला है
और तोह और कोई मुफ्त मे भी बेचता है

यही पे अपनी दुकान भी है
खरीदने वालो की अब भी कमी है
सुबह से शाम हो चली है और एक ढेली भी नहीं हिली है

बड़ा अजीब खेला है
चेहरे तो यू बदलते है चेहरों के
कोई गिरगिट क्या बदलेगा रंग अपने कपड़ो के

गलती से कुछ चेहरे आते है
अपनी खुशियों से हमारे गम की बोली लगते है
आप की खुशियों से ज्यादा तोह हमें हमारे गम नजर आते है

शाम से रात हो चली है
अब एक दो चेहरे नजर आते है
और अभागे हम अपनी दुकान समेट भूके घर को लौट जाते है

Monday, September 3, 2012

एक पैसे मे जहाँन मिलता है

एक पैसे मे जहाँन मिलता है
बचपन की वो सारी खुशियाँ
कागज़ की वो नाव
मिटटी का वो घर
दोस्तों का वो प्यार
और माँ का दुलार
जो माँगो,
एक पैसे मे जहाँन मिलता है |

एक पैसे मे जहाँन मिलता है
धूप मे जला हुआ बदन
काँच की वो गोलियाँ
बगीचे के वो फल
फिर माली की गुहार
और माँ की पुकार
जो माँगो,
एक पैसे मे जहाँन मिलता है |

एक पैसे मे जहाँन मिलता है
धूल मे सना शरीर
स्कूल की वो रैली
शाम की वो टोली
फिर थककर पाँव बोझल
और माँ का आँचल
जो माँगो,
एक पैसे मे जहाँन मिलता है |