करोड़ों ख्वाहिशों में से,
एक आशा पूरा करने चली वो|
डर था उसे कि,
बेरंग दुनिया कि काली स्याही में,
कहीं दामन मैला ना हो जाये,
लेकिन सहारा भी था,
उस बेरंग बरसात का,
जो कड़ाके की ठंड में धूप दे जाये|
लेकिन ये बरसात बेरंग ही निकली,
सुहावने मौसम में ओले बरसा गई,
उसके कोरे दामन को,
मैला कर गई|
No comments:
Post a Comment