करवटें लेता हुआ,
तडपता, छिटपिटाता,
सहमा हुआ वक़्त,
आने को रो रहा है|
एक दूसरे पहलू की खोज में,
एक दूसरा वक़्त लाने,
भाग रहा है,
बिना थके, बिना रुके|
रास्ते से अनजान,
मंजिल से अनजान,
एक वक़्त में,
चक्कर काटे जा रहा है|
न भूख, न प्यास,
न कोई मोह-माया,
लेकिन ढूंढें जा रहा है,
एक छुपे हुए वक़्त को|
न कोई जीवन, न मरण,
लेकिन पुकारे जा रहा है,
एक अनसुने वक़्त को,
सुनने की आस में,
मिलने की आस में|
No comments:
Post a Comment